नौतनवा: डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवां में पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र किया बूथ का निरीक्षण
रविवार को नौतनवा कस्बे में स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त रूप से किया गया था ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो सके।