नौतनवा: सेवतारी गांव के पिलर संख्या 512/18 के पास मरजादपुर नाके पर 150 बोरी धान सहित दो पिकअप बरामद
सशस्त्र सीमा बल 22वी वाहिनी भगवानपुर बीओपी सेवतारी के जवानों एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते देर रात सेवतारी गांव के पिलर संख्या 512/18 के पास मरजादपुर नाके पर 150 बोरी धान सहित दो पिकअप को बरामद किया गया है। जिसे सोमवार दोपहर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।