नौतनवा: सीएचसी रतनपुर में आशा सम्मेलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को किया गया सम्मानित
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी रतनपुर में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। आशा सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएम हरिनाथ यादव ने किया एव संचालन फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र शाही ने किया।