फरसगांव: यूनिसेफ टीम ने शंकरपुर में युवोदय कोंडानार चैंप्स के कार्यों का किया अवलोकन
यूनिसेफ इंडिया एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने फरसगांव विकासखंड के ग्राम शंकरपुर का दौरा कर युवोदय कोंडानार चैंप्स द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। सामुदायिक बैठक में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने “आओ बात करें” अभियान सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जानकारी साझा की।