लोहरदगा: लोहरदगा में तेज पछुआ हवा और बढ़ती गर्मी से आमजन, किसान और राहगीर परेशान, सड़कों पर घटती आवाजाही से बदली दिनचर्या।
लोहरदगा शहर इन दिनों भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा की दोहरी मार झेल रहा है, जिससे जनजीवन पर स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे शहर का जायजा लिया गया, जहां सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर असामान्य सन्नाटा नजर आया। बाजारों में रौनक कम थी और लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे।