गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के नादरागंज में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गया के नादरागंज मोहल्ले में दो दिन पूर्व तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी थी।जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में सड़क दुर्घटना की पूरी घटना कैद हुई थी।घायल युवक को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया।जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।