कटोरिया: रोहताडीह गांव में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खाया यूरिया खाद, कटोरिया अस्पताल से देवघर रेफर
Katoria, Banka | Apr 7, 2026 रोहताडीह गांव में घरेलु कलह को लेकर विदेशी यादव की पत्नी मुनिया देवी ने युरिया खाद घोलकर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो दोपहर करीब एक बजे आनन-फानन उसे इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।