राहतगढ़: ब्लॉक कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जिले के राहतगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार राहतगढ़ को सौपा गया,,जिसमे बताया गया कि,किसानों की गेंहू ,चना ,मसूर की फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर नही हो रही है,,सरकार बार बार बारदाना कमी का बहाना बनाकर तारीख पर तारीख बड़ा रही है,,जिससे क्षेत्र के किसान खरीदी में आने बाले बिलंब से कष्ट और परेशानी में है।