देहरादून: इंडिया एलाइंस और सिविल सोसाइटी ने हल्द्वानी की घटना के संबंध में गांधी पार्क से निकाला शांति मार्च
इंडिया एलाइंस और सिविल सोसाइटी की ओर से गांधी पार्क से हल्द्वानी की घटना के संबंध में शांति और सौहार्द के लिए शांति मार्च निकाला गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि हल्द्वानी की घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है और इंडिया एलाइंस और जन संगठनों ने मांग उठाई है कि जिन लोगों ने माहौल खराब किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।