देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर
बुधवार दोपहर 1:00 बजे सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई । बैठक में प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण नियमावली पर मुहर लगी। इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया कि विधानसभा का सत्र देहरादून में ही होगा। वही सत्र की तारीख पर निर्णय लेने का अधिकार सीएम को दिया गया। वहीं आबकारी नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।