महोबा: महोबा में जनशिकायतों में लापरवाही पर DM ने लिया एक्शन, 24 से अधिक अधिकारियों का वेतन रोका
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा में IGRS/जनता दर्शन पर जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर DM ने 24 से ज्यादा अधिकारियों का वेतन रोक दिया। 15 जून को IGRS पोर्टल की समीक्षा में DM ने पाया कि जल निगम, विद्युत, PWD, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई विभागों के अफसर शिकायतकर्ताओं से संपर्क नहीं कर रहे थे। नाराज DM ने तहसीलदार, BDO, MOIC, ADO स्तर तक के अधिकारियों पर कार्रवाई की।