मांगरौल: पाडलिया गांव में सड़क निर्माण को लेकर विधायक कंवरलाल मीणा ने जल संसाधन अधिशासी अभियंता को लिखा पत्र
Mangrol, Baran | Feb 24, 2025 मांगरोल तहसील के ग्राम पंचायत हिगोनिया के ग्राम पाडलिया के आबादी साइड बाणगंगा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य के साथ सेफ्टी दीवार का निर्माण कार्य हुआ था । पाडलिया के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेम शंकर गालव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नदी पर बनी सेफ्टी दीवार निर्माण कार्य के साथ संवेदक द्वारा आवागमन के लिए कच्ची सड़क बनाई थी।