पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन माफियाओं को दी चेतावनी, सुधर जाएं अन्यथा उल्टा टंगेंगे
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन माफियाओं को चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने जमीन सर्वे के दौरान कर्मचारी या अधिकारियों द्वारा पैसों की मांग किए जाने पर भी सभी को चेता दिया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन माफिया सुधर जाए अन्यथा उल्टा टंगेंगे।