आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, किसान हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामधारी राय के 65 वर्षीय पुत्र जवाहर राय अपने खेत में घूम रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय किसान को गोली मार दी। घायल किसान को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।