आरा: नारायणपुर गांव स्थित बधार में संदेहास्पद स्थिति में एक किसान के दाहिनी हाथ में लगी गोली, इलाज जारी
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बधार में गुरुवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक बुजुर्ग को गोली लग गई। गोली बुजुर्ग के दाहिने हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।