आरा: सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के शव का आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार के समीप अहले सुबह कार सवार ने पेड़ में टक्कर मार दी।कार सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुँची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहीया थाना क्षेत्र के कटेया गाँव निवासी जितेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।