आरा: चक्की नौरंगा गांव में बारात में खाना खाने से 6 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी, 4 लोगों का आरा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के चक्की नौरंगा गांव में बुधवार की रात गांव में आए बारात में खाना खाने से आधा दर्जन से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। जिसके बाद उक्त लोगों में से सगे भाई-बहन समेत चार लोगों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।