कौंच: आजाद नगर में बहन की मौत के बाद साले ने बहनोई के घर किया हमला, मारपीट और हंगामे का वीडियो वायरल, मौके पर पहुंची पुलिस
Konch, Jalaun | May 17, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में बहन की आत्महत्या के बाद मायके पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा, शनिवार देर रात 11:30 बजे ऑटो से पहुंचे साले ने अपने बहनोई के घर पर धावा बोलते हुए बड़े भाई के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने आरोपी की छोटी बहन और उसके भाई ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जिसका वीडियो वायरल है।