कामां: कामां के धिलावटी के नन्हे बच्चों ने एसडीएम अंकल से सड़क बनाने की गुहार लगाई
उपखंड क्षेत्र के गांव धिलावटी में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) से सड़क निर्माण की मांग की। बच्चों ने "एसडीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दो" की गुहार लगाते हुए बताया कि टूटी-फूटी और कीचड़युक्त सड़क के कारण उन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे की मांग।