निचलौल: सिसवा में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, विदाई जुलूस में भक्त हुए भाव विभोर
सिसवा नगर क्षेत्र में स्थापित लगभग पांच दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं को सोमवार को देर शाम बीजापार स्थित खेखड़ा नाले में विसर्जित किया गया। विदाई गीत के बीच माता की पालकी यात्रा को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान मुश्तैदी से तैनात रहे