रतनी फरीदपुर: भदसेरी–गोबलबिगहा सड़क व रतनी फरीदपुर परियोजना को लेकर डीएम का बड़ा निर्देश
जहानाबाद समाहरणालय में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण से संबंधित छह सदस्यीय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भदसेरी–गोबलबिगहा पथ निर्माण तथा रतनी फरीदपुर प्रखंड-सह-अंचल आवासीय भवन निर्माण परियोजना के लिए भूमि की प्रकृति एवं मूल्य निर्धारण पर चर्चा की गई।