महोबा: महोबा के सुगिरा गांव में संदिग्ध हालात में इंटर की छात्रा की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2026 महोबा के सुगिरा गांव में इंटर की छात्रा रक्षा अनुरागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।