लोहरदगा: लोहरदगा के श्रवण साहु ने कन्याकुमारी कैंप में बढ़ाया झारखंड का मान, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र मिला
झारखंड सिलंबम एसोसिएशन के सह सचिव, नेशनल मास्टर एवं रेफरी मास्टर श्रवण साहु ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पांच दिवसीय इंटरनेशनल सिलंबम ट्रेनिंग कैंप एवं वर्कशॉप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।