डलमऊ: सामुदायिक शौचालय में पानी के अभाव से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ
दीनशाह गौरा ब्लॉक के धमधमा गांव में बना सामुदायिक शौचालय बदहाल होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक महीने से समरसेबल की बिजली सप्लाई ठप होने के कारण टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को शौच के लिए घर से पानी ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकार