चानन: नगर भवन लखीसराय में भामाशाह जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
रविवार को लखीसराय नगर भवन में दानवीर भामाशाह जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. अपराह्न 6 बजे सुवे के कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले साहू समाज के आधा दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया.