भंडरिया: भंडरिया सहित गढ़वा में 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, पोषण और सुविधाओं की जांच की गई
गढ़वा डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर गढ़वा जिले के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था, साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रखंडों की लेडी सुपरवाइजरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों