मनेर: महिनावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से युवक हुआ घायल
Maner, Patna | May 29, 2025 मनेर के महिनावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक के घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया है। दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की मध्यरात करीब 3:25 की बताई जा रही है। घायल की पहचान इस्लामगंज के संतोष कुमार के रूप में की जा रही है।