गुना नगर: नो एंट्री में घुसे डंपर को यातायात पुलिस ने जय स्तंभ चौराहे पर पड़ा कटा ₹5000 का चालान
गुना में नो एंट्री में घुसे एक डंपर को यातायात पुलिस ने जय स्तंभ चौराहे पर पकड़ लिया। यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया, नो एंट्री में घुसने पर डंपर पर ₹5000 की चालानी कार्यवाही की गई है। डंपर चालक को हिदायत दी गई। भारी वाहन के साथ नो एंट्री में दोबारा आने पर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत कर कार्यवाही की जाएगी।