निवाई: निवाई में 'ग्राम रथ अभियान' के तहत ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
Niwai, Tonk | May 5, 2026 निवाई में ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत एलईडी वैन के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि वैन ने वनस्थली, बिडोली, चनानी और हनौतिया सहित कई गांवों का दौरा किया। इसमें 13 सरकारी विभागों की योजनाओं का प्रसारण कर जानकारी दी गई।