श्योपुर: कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर पर चढ़ी बोलेरो, टूटा बिजली का पोल, कोई हताहत नहीं
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड स्थित कलेक्टे्रट के सामने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अचानक एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान डिवाइडर के बीच लगे बिजली का पोल गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई, जिसके बाद गाडी में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया और क्रेन की मदद से गाडी को हटाया गया।