बक्सर: छठ पर्व के बाद बिहार के सभी नगर परिषद के उप चेयरमैन देंगे सामूहिक इस्तीफा: शंकर यादव
Buxar, Buxar | Oct 25, 2024 नगर परिषद अंतर्गत उप चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता के द्वारा हुआ है, लेकिन उप चेयरमैन को किसी भी तरह का अधिकार नहीं दिया गया है. उन्हें एक कठपुतली का रूप दिया गया है. उन्हें केवल एक कार्यालय दिया गया है, लेकिन कोई अधिकार नहीं दिया गया है. जिससे जनता जिन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें निर्वाचित किया है उसे पूरा करने में वह असफल साबित हो रहे हैं.