अशोक नगर: बस स्टैंड के पास बाइक फिसलने से युवक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर चंदेरी से अपने घर लौट रहे एक युवक की बाइक गुरुवार रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरुण पुत्र गोवन अहिरवार (20 वर्ष) निवासी हिरावल हादसे में घायल हो गया जिससे पैर में गम्भीर चोटें आई हैं घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद की और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया