कोंडागांव: फरसगांव के साईं मंदिर में चोरी, अज्ञात चोर ने दान पेटी तोड़कर दानराशि लेकर फरार, पुलिस ने कहा जल्द पकड़ लेंगे
फरसगांव नगर के बड़ेडोंगर चौक स्थित साईं मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात दान पेटी तोड़कर उसमें रखी दानराशि पार कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर समिति के अनुसार दान पेटी पिछले एक वर्ष से नहीं खोली गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।