अमदाबाद: बैरिया गांव में अमदाबाद पुलिस ने फरार वारंटी के घर ढोल-बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाए
अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के एक फरार वारंटी के घर अमदाबाद पुलिस पहुंचकर इश्तिहार चिपकाए हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि अमदाबाद प्राथमिकी कांड संख्या 95/24 में इश्तिहार निर्गत हुआ है। मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे प्राथमिकी अभियुक्त के घर ढोल बाजे के साथ पहुंचकर इश्तिहार चिपकाए गए।