टीकमगढ़: बम्होरी जुड़ावन:बिना बंटवारे पैतृक जमीन की रजिस्ट्री का आरोप, कलेक्टर से लगाई नामांतरण निरस्त करने की गुहार
टीकमगढ़। जिला जनसुनवाई में ग्राम बम्हौरी जुड़ावन के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि सहखातेदार ने बिना वैधानिक बंटवारे के पैतृक कृषि भूमि, मकान और बगीचे की जमीन अन्य लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि नामांतरण पर पहले ही आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है, इसके बावजूद प्रक्रिया जारी है।