पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर चौराहे के पास युवक से मारपीट, घायल युवक ने 4 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई
रविवार की रात 9 बजे जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर के पास कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पीड़ित ने जक्कनपुर थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं, सोमवार की दोपहर 2 बजे थाने के पास मीडिया से बात करते हुए पीड़ित उज्जवल कुमार ने ये जानकारी दी।