पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ट्रक मालिकों को तकनीकी समस्याओं से बचाने के लिए विभाग तैयार है
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बालू माफिया को लेकर कार्यवाई की बात करते हुए कहा कि ट्रक मालिकों का कहना है कि उन्हें यह नहीं पता होता है कि उनकी ट्रक कहां है। इसके लिए उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से तैयार है कि ट्रक ओनर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण परेशानी ना हो।