पटना ग्रामीण: बिहार बोर्ड ने 2024 का रिजल्ट जारी किया, पटना में BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी जानकारी
बिहार बोर्ड ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा Stet 2024 का रिजल्ट जारी किया है। पटना में BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि 70.25% कैंडिडेट सफल हुए हैं। कुल 423822 उम्मीदवारों में से 297000 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। यह सभी अभ्यर्थी अब TRE-4 के लिए फॉर्म भर सकते हैं।