बड़हिया: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़हिया में बीएनएम कॉलेज घाट पर हुआ योगाभ्यास, डीएम ने दिलाई स्वच्छ गंगा की शपथ
रविवार पूर्वाह्न 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में बी एनएम कॉलेज घाट में योग, स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण पर शपथ तथा सुरक्षित पर्यावरण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां कार्यक्रम में DM शैलेंद्र कुमार, DDC सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में शामिल लोगों को योगाभ्यास के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.