सहसवान: दहगवाँ नगर से भारतीय सेना में नव चयनित यश वार्ष्णेय को नगर के लोगों ने बैंड बाजे के साथ प्रशिक्षण के लिए रवाना किया
दहगवाँ नगर के अग्नि वीर में चयनित पत्रकार प्रमोद गुप्ता के बेटे यश वार्ष्णेय को घर परिवार और नगर के लोगों ने बैंड बाजे की धुन पर कंधे पर बैठ कर जश्न मनाते हुए प्रशिक्षण के लिए रवाना किया है। बैंड बाजे की धुन और नगर के प्रत्येक व्यक्ति में देश सेवा के लिए नगर का बेटा यश वार्ष्णेय को आशीर्वाद दिया है। देश के लिए सेवा करने का युवाओं को मौका मिला है।