संपतचक: गौरीचक थाना ने बकरीद को लेकर शांति सुनिश्चित करने के लिए संध्या रूट मार्च किया
गौरीचक, 27 मई 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के उद्देश्य से गौरीचक थाना ने 27 मई 2026 की संध्या को क्षेत्र में विस्तृत रूट मार्च निकाला। रूट मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सुषमा सागर ने किया और इसमें थाना अध्यक्ष रवि कुमार, धर्मेंद्र गिरी, अकलू प्रसाद, चंदन पासवान, विनोद कुमार, संतोष दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।