पीलीबंगा में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 1065 नशीली गोलियों सहित कार सवार शातिर तस्कर गिरफ्तार
#lalbahadurbhakharjournlist
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- #लालबहादुर_भाखर :- हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य (IPS) के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह (पु.नि.) के नेतृत्व में उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व पुलिस टीम कस्बा पीलीबंगा में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार (नंबर: HR 22 T 9949) को रुकवाकर तलाशी ली। कार से पुलिस को कुल 1065 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व कैप्सूल बरामद हुए।
आरोपी के पास नशीली दवाइयां टेपेन्टाडॉल 590 टेबलेट,प्रैगाबलिन 400 कैप्सूल,ऐल्पराजॉल्म 60 टेबलेट,ट्रॉमाडोल 15 टेबलेट बरामद हुई है
पुलिस ने कार सवार आरोपी सुल्तान सिंह (33 वर्ष) पुत्र भूराराम बाजीगर, निवासी वार्ड नंबर 06/04 मण्डी पीलीबंगा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी, मारपीट, आबकारी एक्ट तथा नशीले कैप्सूल की तस्करी के 04 मामले पीलीबंगा व हनुमानगढ़ टाउन थाने में दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट तथा बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोहर) श्रीमती गीता चौधरी एवं वृत्ताधिकारी (रावतसर) श्री विक्रम चौहान द्वारा किया गया। मामले की अग्रिम तफ्तीश पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह द्वारा की जा रही है।
इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ.नि. राजेन्द्र कुमार, स.उ.नि. बलतेज सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार (एचसी 92) और हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण (एचसी 2133) शामिल रहे।
लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676☎️☎️📞📞✍🏻✍🏻✅✅