दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा, "आज दिल्ली कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी पर फैसला लिया है। आज एक विशेष प्रस्ताव में दिल्ली कैबिनेट ने किसानों के लिए सब्सिडी, 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए सब्सिडी, वकीलों के चैंबर और मौजूदा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है।