हाथरस: मोहल्ला बालपट्टी में गाड़ी के पूजन के दौरान दो पक्षों में लोहे की रोड व तेजधार हथियार से झड़प, आधा दर्जन घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बाल पट्टी में गाड़ी का पूजन करते समय दो पक्षों में जमकर गाली गलौज हो गई और उसके बाद दोनों तरफ से लोहे की रोड एवं तेजधार हथियार चलने लगे! जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया !इस मारपीट में आधा दर्जन लोग के करीब घायल हो गए !जिसमें आज मंगलवार को 3:30 बजे तीन लोगों का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर मामले की जांच में जुटी गई है!