अटेर: सीतानगर मे एक घर मे घुसा जहरीला कोबरा सांप,सूचना पर पहुंचे,सर्पमित्र ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
Ater, Bhind | Jun 27, 2026 भिंड। शहर के सीतानगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक घर में जहरीला कोबरा सांप घुस आने से हड़कंप मच गया। जैसे ही घर के एक सदस्य की नजर सांप पर पड़ी, परिवार के लोग दहशत में आ गए और तुरंत सर्पमित्र जग्गू परिहार को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही सर्पमित्र जबिना देर किए मौके पर पहुंचे और घर के अंदर सावधानीपूर्वक सांप की तलाश शुरू कर सांप का रेस्क्यू किया