बिश्रामपुर: माहुगाई दुर्गा ऑफिस परिसर में खरवार एकता संघ की बैठक की गई, संगठन को मजबूत करने और विस्तार पर हुई चर्चा
पलामू जिला खरवार आदिवासी एकता संघ व खरवार लोक सेवक संघ द्वारा सोमवार की शाम पांच बजे महुगांई दुर्गा ऑफिस परिसर में एक बैठक हुयी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शहिद नीलांबर पीताम्बर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत सिंह व डॉ योगेंद्र सिंह भी शामिल हुये।