बिश्रामपुर: विश्रामपुर में चैत्र नवरात्र पर राम कथा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकली, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
रामनवमी पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्र पर राम कथा को लेकर विश्रामपुर नप मुख्यालय पंचमुखी मंदिर परिसर से रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जो दोपहर तीन बजे तक चला। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत विश्रामपुर के ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर से हुआ। शोभा यात्रा को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंश ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।