बिश्रामपुर: रेहला योगी वीर बाबा मंदिर से श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई
रेहला के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीयोगी वीर बाबा देवस्थल परिसर में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ सह 19 वें मानस अधिवेशन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकला। जो दोपहर दो बजे तक चला। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत ग्रासिम इंडस्ट्रीज के इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी,भजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी व थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया।