बिश्रामपुर: रेहला आदित्य बाल मंदिर में शिक्षक-अभिभावक संवाद कार्यक्रम का आयोजन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर द्वारा
ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर द्वारा शनिवार की शाम चार बजे रेहला आदित्य बाल मंदिर के परिसर में शिक्षक-अभिभावक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्रासिम इंडस्ट्रीज के इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी,बृज किशोर शुक्ला,जनसंपर्क प्रबंधक विकास कुमार व सीएसआर के अनिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।