बिश्रामपुर: मल्लाह टोली में समाजसेवी और थाना प्रभारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित दो बच्चों को सम्मानित किया
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली में शुक्रवार की शाम पांच बजे सम्मान समारोह का आयोजन कर युवा समाजसेवी व थाना प्रभारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित दो बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन युवा समाजसेवी बचनदेव चौधरी,रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार व एएसआई चंदन नाहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।